September 14, 2026

कांग्रेस का दही-चूड़ा भोज 15 को, लगेगा सियासी जमघट

पटना। इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 15 जनवरी को आयोजित इस भोज समारोह में कांग्रेसजनों के अलावा महागठबंधन के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी आज रात पटना पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने मकर संक्रांति भोज का निमंत्रण पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, सीपीआई माले, सीपीएम एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट्री के नेताओं के साथ महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं को भी भेजा है।

You may have missed