September 17, 2025

मधुबनी में थैली में मिला नवजात का शव; सुचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के वार्ड संख्या 25 के पास गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे सड़क के किनारे एक अज्ञात नवजात बच्ची का शव काले रंग के थैली में स्थानीय लोगों ने देखा। नवजात बच्ची की शव मिलने की जानकारी पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। जिसके बाद मौके लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना करीब 7 बजे 112 नम्बर डायल कर जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नवजात बच्ची को सुबह में देखा तो काले रंग की थैली में बच्ची रो रही थी। कुछ ही समय बाद ठंड से नवजात बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय अर्जुन खान ने बताया कि करीब दो घंटे पहले सड़क किनारे नवजात बच्ची की लाश मिलने की जानकारी 112 नंबर दिया गया। उन्हें से बताया गया कि कुछ समय में ही नजदीकी थाना मौके पर पहुंची रही है। लेकिन एक घंटे से ऊपर हो गया, अभी तक ना ही 112 डायल की पुलिस पहुंची है और ना ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। करीब 9 बजे के आसपास 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पीछे नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर थाना अध्यक्ष राजा से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची को यहां किसने फेंका है इसकी भी जांच की जा रही है।

 

You may have missed