February 13, 2026

मुजफ्फरपुर में रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में बढ़ते अपराधिक घटना को देखते हुए बिहार पुलिस इन दिनों बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। वही इसी कड़ी में आज जिले के देवरिया थाना अध्यक्ष सरोज कुमार थाना क्षेत्र के बिशनपुर सरैया से जाफरपुर जानें वाले रोड में वाहन जांच अभियान चला रहे थे। वही इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक पर पुलिस की नजर पड़ी। जिसको रुकने को कहा गया। लेकिन दोनों युवक भागने लगे। जिसके बाद पुलिस को इन पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से दोनों युवकों को पकड़ा गया। वही जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो एक युवक के कमर से देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वही, जब हिरासत में लिए गए युवकों के मोबाइल की जांच की गई तो इनके मोबाइल से इनका हथियार के साथ कई फोटो मिला। जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए SDPO सरैया कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाने की पुलिस के द्वारा वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वही, गिरफ्तार दोनों युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

You may have missed