पटना में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पिता ने पति और ससुराल वालों पर लगाया आरोप

पटना। बिहार के पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के पिरवेश कॉलोनी में पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले पर निशान है। मृत महिला की पहचान गोपालगंज निवासी 22 वर्षीय फरीदा आफरीन के रुप में हुई है। फरीदा की शादी साल 2019 में शाहीन अनवर के साथ हुई थी। बेटी की मौत की खबर सुन कर ससुराल पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि शादी से लेकर आज तक पति और ससुराल वाले आफरीन पर काफी जुल्म ढाते थे और आखिरकार आज उसकी हत्या करके ही दम लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच पर जुट गई है। वही मृत महिला के पिता मो. शमीमउल्लाह ने बताया की आफरीन की शादी 2019 में आलमगंज के मो। शाहीन अनवर से की थी, लेकिन उसी समय से किसी ना किसी चीज की मांग की जाती थी। हमलोग पूरा कर देते थे। उसका शोहर उस पर बहुत जुल्म ढाता था। सास ननद सब मिलकर परेशान करती थी। हमको कल फोन किया कि आफरीन की तबीयत खराब है अस्पताल ले जा रहे हैं। यहां आएं तो देखा उसकी मौत हो चुकी है। मेरी बेटी को मारा गया है।

You may have missed