August 12, 2026

सहरसा में कॉलेज प्रोफेसर व छात्र आपस में भिड़ें : विद्या का मंदिर बना अखाड़ा, विडियो वायरल

सहरसा। बिहार के सहरसा में शिक्षक व छात्र के बीच मारपीट का एक विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस वायरल क्लिप में कॉलेज के शिक्षक व स्टूडेंट के बीच जमकर लात घुसे चल रहे हैं। वही यह पूरा मामला जिले के राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय परिसर का है। जहां विद्या का मंदिर अखाड़ा बना हुआ है और शिक्षक छात्र के बीच जमकर लात घुसे चल रहे हैं। दरअसल, शिक्षक व छात्र के बीच हो रहा मारपीट का वीडियो बीते कल यानी सोमवार का बताया जाता है। वही वायरल क्लिप सामने आने के बाद पीड़ित शिक्षक अक्षय चौधरी ने बताया कि कॉलेज में पार्ट थर्ड का परीक्षा चल रहा था। वही इसी बीच एक युवक बार-बार परीक्षा हॉल के अंदर घुस जाता था। जिसे कई बार हमलोगों ने मना किया। लेकिन, लड़का नही मान रहा था। इसी मामले को लेकर विवाद बढ गया और वह युवक मारपीट पर उतर गया और फिर हाथापाई करने लगा। वही बाद में वह फरार हो गया। हमलोगों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन से की है।

You may have missed