गया में हथियार लहराते दो युवकों का विडियो वायरल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गया। बिहार के गया जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर दो युवकों ने अलग-अलग हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। वही इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कटारी गांव मे रहने वाले दो युवकों का है, जिसका हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों युवक उपेंद्र पासवान का बेटा और दूसरा उसका भांजा है। दोनों ने दो दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो को अपलोड किया था। जिसके बाद उसका वीडियो पूरे इलाके में वायरल हो गया है। वही इस वायरल वीडियो की चर्चा पूरे इलाके में शुरू हो गई। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद दोनों युवकों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed