सदन के अंदर व बाहर नेता विरोधी दल को सम्मान नहीं दे रही महागठबंधन सरकार : विजय सिन्हा

पटना। बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित 4 सदस्यों ने पद की गोपनीयता को शपथ ली। वही इस शपथ ग्रहण कार्यकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विधानसभा सभापति दिवेश चंद्र ठाकुर और संसदीय कार्य मंत्री पहुंचे। वही नेता विरोधी दल भी समारोह में पहुंचे हैं। हालांकि, विजय सिन्हा शपथ ग्रहण समारोह के मंच से दूर रहें। बताया जा रहा है की नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को मंच पर जगह नहीं मिलने के कारण वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार नेता विरोधी दल को सम्मान नहीं दे रही है। बिहार विधान सभा के नेता विरोधी दल विजय सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार के अंदर अघोषित आपात काल है। सदन के अंदर और बाहर नेता विरोधी दल को सम्मान नही मिल रहा है। गैरो की तरह यहां पर व्यवहार किया जा रहा है। विजय सिन्हा ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि सरकार आती है जाती है। महागठबंधन सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि यह सरकार जो बीज वो रहें हैं, वही कल काटेंगे।
नव-निर्वाचित एमएलसी को शपथ
बता दे की आज बिहार विधान परिषद सभापति चन्द्र ठाकुर ने स्ना तक एवं शिक्षक क्षेत्र से चारों नव निर्वाचित सदस्यों को पद की गोपनियता की शपथ दिलाई। वही गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से जीवन कुमार, सारण स्नातक क्षेत्र से प्रो.डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव और कोशी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वाले सदस्यों को बिहार विधान परिषद की कार्य संचालन नियमावली, डायरी, आवास आवंटन पत्र एवं बिहार विधान परिषद की समिति में मनोनयन से संबंधित पत्र भी भेट की गई। वही इस मौके पर डॉ. रामचन्द्रे पूर्वें, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्व र हजारी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल रिना यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान सभा विजय कुमार सिन्हा, नवल किशोर यादव, सुनील कुमार, प्रो. प्रेम चन्द्र मिश्रा, कुमुद वर्मा, निवेदिता सिंह, राधा चरण साह, प्रो. राम बली सिंह, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

You may have missed