February 12, 2026

PATNA : दानापुर में मेडिकल स्टोर से 60 हजार रुपए की चोरी, छत काटकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ सर्विस लेन स्थित पैसेफिक सर्जिकल फार्मेसी मेडिकल का करकट नुमा छत काटकर चोर रस्सी के सहारे दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद वो 60 हजार नकदी, दवाइयां और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर उसी रास्ते से निकल गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। स्टोर के मालिक प्रसून कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे स्टोर बंद कर घर चले गये थे। मंगलवार की सुबह 8 बजे स्टाफ शुभम कुमार ने स्टोर का शटर खोला तो देखा कि स्टोर में लगे फाल्स सीलिंग टूटा हुआ है। जिसके बाद उसने कॉल करके बताया की स्टोर के अंदर का सीलिंग टुटा हुआ है और उसमे रस्सी बंधी हुई है। जानकारी मिलने के बाद स्टोर के मालिक शॉप पर पहुंचे तो देखा कि कैश काउंटर टूटा हुआ है। दुकान मालिक ने बताया कि कैश काउंटर से 25 हजार रुपए तथा मेरे बंद केबिन को तोड़कर उसके लॉकर से 35 हजार रुपयों के साथ कुल 60 हजार रुपये लेकर चोर भाग गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर भी चोर लेक फरार हो गए हैं। वही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहा हैं।

You may have missed