February 21, 2026

पारस-चिराग को सुरजभान सिंह ने दी बड़ी सलाह, बोले- अगर दोनों नहीं मिले तो रामविलास की पार्टी खत्म हो जाएगी

नवादा/पटना। रामविलास पासवान के करीबी रहे बाहुबली नेता सूरजभान सिंह ने पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान दोनों के लिए बड़ी बात कह दी है। सूरजभान सिंह ने मंगलवार को कहा कि दोनों नहीं मिले तो पार्टी खत्म हो जाएगी। सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान और पशुपति पारस को चेताया है। अब एलजीपी से पासवान जाति भी दूर भाग जाएगी। दोनों नहीं मिले तो झोपड़ी खत्म हो जाएगी। सूरजभान सिंह ने साफ कहा कि अब ना तो उनको चिराग पासवान से मतलब है और ना ही पशुपति पारस से। वह दोनों अपनी अपनी स्थिति समझ लें, मुझे उन दोनों से लेना देना नहीं है। रामविलास पासवान के थिंकटैंक माने जाने वाले सूरजभान सिंह ने बहुत दिनों के बाद अपना मुंह खोला है। मुंह खोलते ही कहा कि यदि वह कुछ बोलेंगे तो तूफान आ जाएगा।
दोनों ने परिवार के अंदर लड़ाई करके पार्टी को बर्बाद कर दिया : सुरजभान सिंह
सूरजभान सिंह ने पशुपति पारस और चिराग पासवान की लड़ाई में कहा कि दोनों ने परिवार के अंदर लड़ाई करके पार्टी को बर्बाद कर दिया। दोनों को पार्टी की कोई चिंता नहीं है। सूरजभान सिंह ने आगे कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैंने पार्टी को तोड़ा है। जबकि, मैंने पार्टी को नहीं तोड़ा है। मैं जाकर दोनों को समझाता रहा हूं। लेकिन, दोनों अपनी जिद पर अड़े थे। एक पार्टी तोड़ने की धमकी देता था तो दूसरा झुकने को तैयार नहीं था। ऐसे में पार्टी टूटी है। सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह नवादा से सांसद है। इससे पहले उनकी पत्नी वीणा सिंह मुंगेर से सांसद थीं। जब चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच लड़ाई हुई तो सूरजभान सिंह पशुपति पारस के पक्ष में खड़े हो गए। चिराग पासवान अलग-थलग पड़ गए। लेकिन, अब सूरजभान सिंह यह कह रहे हैं कि दोनों चाचा भतीजा नहीं मिले तो दोनों की पार्टी समाप्त हो जाएगी। एलजीपी का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा। पासवान वोटर दूर चले जाएंगे। सूरजभान सिंह ने पारस के उस बयान पर आपत्ति जताया जिसमें उन्होंने यह कहा था कि चिराग पासवान उनके खानदान के नहीं हैं। उनसे कोई खून का रिश्ता नहीं है। सूरजभान सिंह ने कहा कि ये नही बोलना चाहिए।

You may have missed