February 21, 2026

बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल : 64 अधिकारियों का ट्रांसफर, 32 नये SDO की नियुक्ति

पटना। बिहार में ताबड़तोड़ तबादले का दौर जारी है। बता दे की बिहार सरकार ने IAS, IPS अधिकारियों के बाद DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था। अब बड़े पैमाने पर SDO की ट्रांसफर पोस्टिंग की गयी है। सूबे के 32 अनुमंडलों में नये अनुमंडल पदाधिकारी यानि SDO की पोस्टिंग कर दी गयी है। पहले से तैनात SDO को किनारे लगा दिया गया है। वही सत्ता के गलियारे में हो रही चर्चाओं के मुताबिक सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव के मोड में आ गयी है। किसी चुनाव में SDO स्तर के पदाधिकारियों का काफी अहम रोल रहता है। लिहाजा नयी सरकार के समीकरणों के मुताबिक नये अधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है। देखिये किन अनुमंडलों में नये SDO की पोस्टिंग हुई है औऱ किन्हें किनारे लगा दिया गया है।

You may have missed