बांका में , वीडियो वायरल होने के बाद 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका। बिहार के बांका में एक वीडियो सामने आया है। बता दे की एक युवक अपना जन्मदिन मना रहा है, जिसका केक वह हथियार से काट रहा है। वही इस वीडियो में शख्स एक नहीं, चार केक पिस्टल से काटते हुए जन्मदिन मना रहा है। साथ में उसके कुछ दोस्त लोग भी खड़े हैं। वही वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए मंगलवार को 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीडियो पोस्ट किया गया था, उसके कैप्शन में माफिया डॉन भी लिखा था। वीडियो जब पुलिस के संज्ञान में आया तो शामिल युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। बांका सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वही पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ निवासी कौशल तांती और एकसिंघा निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस वीडियो में मौजूद अन्य युवकों की भी तलाश में जुटी है। वही बांका टाउन थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रत्येक चेहरे को चिह्नित करते हुए सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आजकल सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने के शौकीन युवा सही और गलत के फर्क को नहीं समझ पा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed