September 15, 2026

जमुई की सड़कों पर खुलेआम घूम रहा सीरियल किसर; राह चलती महिलाओं को किस कर भाग जाता युवक, वीडियो वायरल

जमुई। बिहार में एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ये सीरियल किसर एक युवक है जो अंजान महिला और लड़कियों को अचानक किस कर भाग जाता है। यह मामला बिहार के जमुई का है जहां एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि सदर हॉस्पिटल के बहार एक महिला मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच एक युवक पीछे से आता है और जबरदस्ती महिला को किस करने लगता है। महिला जब तक कुछ समझ पाती युवक महिला को जबरन किस कर फरार हो जाता है। वही इस मनचले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने हॉस्पिटल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। और तो और घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही जमुई पुलिस उस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाई है।

You may have missed