September 14, 2026

वीआईपी पार्टी के नेताओं ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण, की मांग

बाढ़। वीआईपी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरशद रहमान, पटना जिला उपाध्यक्ष बालाजी, पटना जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर के पी सिंह, पटना जिला युवा अध्यक्ष मिथुन कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार, मोकामा विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार, प्रमोद, कुंदन कुमार के नेतृत्व में बाढ़ के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया। जिसमें पोस्ट ऑफिस घाट, गर्ल हाई स्कूल घाट, हिंदी पीपल घाट, सल्लू घाट, अलखनाथ घाट, सीढ़ी घाट, बनारसी घाट, उमानाथ घाट की हालत बिल्कुल दयनीय है और खतरनाक स्थिति में है। उक्त नेताओंं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन घाटों को सही किया जाए ताकि छठ महापर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

You may have missed