February 11, 2026

पंजाब में अपराधियों के गोली का निशाना बना बिहार का जवान : सेना में नायक सूबेदार पद पर थे तैनात, फरवरी में था रिटायरमेंट

हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के वैशाली का जवान पंजाब-राजस्थान बॉर्डर के सूरतगढ़ में शहीद हो गया। बता दे की 50 साल के संजय कुमार थल सेना में नायक सूबेदार के पद पर पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। वही 3 महीने बाद उनका रिटारमेंट होने वाला था। वही बीते शुक्रवार सुबह 8 बजे उन्होंने वैशाली में घर वालों से फोन पर बात की थी। फिर पुनः 2 घंटे बाद सुबह 10 बजे ही परिवार के पास अफसरों का फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है। वही संजय कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। महनार थाना क्षेत्र के महनार नगर के वार्ड संख्या 09 माली टोला में उनके घर के बाहर संजय कुमार अमर रहे के नारे लगे।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
वही सूबेदार संजय की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची। उनकी मां, पत्नी और 3 बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल है। रात में ही उनसे परिवार वालों ने फोन पर बात की थी। लेकिन 2 घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर आई। संजय कुमार 1999 में थल सेना में कार्यरत हुए थे और 3 महीने बाद ही वह सेवानिवृत्त होकर घर आने वाले थे। वही परिवार का कहना है कि कहीं और से आकर उन्हें गोली लगी है। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि फरवरी 2023 में संजय कुमार रिटायर होने वाले थे। संजय कुमार 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक और भाई गुड्डू कुमार कश्मीर में सेना में तैनात है। संजय कुमार की 3 बेटियां हैं। बड़ी बेटी काजल 17 साल की है। मझली बेटा आरुही 15 साल की। और सबसे छोटी बेटी श्रेया 13 साल की है। संजय का एक बेटा भी हैं उसकी नाम आयुष कुमार हैं।

You may have missed