February 17, 2026

खगड़िया में भीषण हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से पशुपालक बुजुर्ग की मौत, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के रेलवे ढ़ाला पार करने के दौरान एक पशुपालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही यह पूरी घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पसराहा थाना क्षेत्र के मैरा पंचायत शिशबन्नी गांव के वार्ड 7 निवासी स्व धनेश्वर मंडल का 50 वर्षीय पुत्र विलाश मंडल की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। वही मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता दोपहर में खाना खाकर पितौंझिया ढ़ाला के समीप मवेशी चराने गया था। रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही उन्होंने बताया कि घंटों विलाश मंडल घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गयी तो ढ़ाला से गुजर रहे लोगों रेलवे ट्रेक के किनारे गढ़्ढा में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों की दी। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गया।

वहीं मृतक के परिजन के पहुंचने पर शव की पहचान की गयी। वही इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस और पसराहा पुलिस को दी गयी। पसराहा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि विलाश मंडल गांव में ही रहकर खेती बारी और पशुपालन करता था। मृतक को 2 पुत्र और एक पुत्री है। वही थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed