January 29, 2026

बदहाली व फरेब से भरा मोदी सरकार के 9 वर्ष पुरे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला

पटना। बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की BJP के लिए उत्सव मनाने का यह आखिरी साल है। बदहाली, बदनियती और फरेब से भरा मोदी सरकार का 9 साल पूरा हो गया है। देश की जनता हर मोर्चे पर अनगिनत दुखों का सामना कर रही है। उन्होंने आगे कहा की महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार नया रिकार्ड बना रहा है। गरीबों की थाली से पहले दाल छिनी गयी, अब सब्जी गायब है। उन्होंने कहा कि टमाटर गुस्से में लाल होता जा रहा है। रसोई गैस की कीमत 1200 रूपये पहुँच गई है। इसलिए चावल या रोटी बनाना भी मुसीबत बन गया है। मंहगाई की मार से महिलायें मरी जा रही हैं। वही देश के नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है और समाज नफरत-उन्माद से कराह रहा है। वही पूरा माहौल निराशा, हताशा और कुण्ठा से ग्रस्त है। इस स्थिति के लिए मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेवार है। पिछले 9 वर्षों में देश ने बदहाली का गर्त देखा है। उन्होंने आगे कहा कि जुमलों से पेट नहीं भरता है देश अब महसूस करने लगा है, इसलिए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के हर जिला में, हर प्रखंड में मोदी सरकार के कुशासन के 9 साल का खुला चिट्ठा देश के सामने रखा है। यह केवल शुरूआत है और आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन और धरना का रूप लेगी। दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के 9 साल में हुये बदहाली की कहानी साझा की है। यही काम पूरे प्रदेश के सभी प्रखंडों में भी बड़े जोर-शोर के साथ किया गया। बता से की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी स्तर पर लोगों के दुखदर्द और बदहाली का 9 साल से चला आ रहा सिलसिला दुनिया के सामने रखा है।

You may have missed