February 21, 2026

8 मार्च को पटनाइटस की होली में रंग भरेंगे खेसारीलाल व काजल

पटना। होली इस बार पटना के लोगों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस होली 8 मार्च को राजधानी पटना के दानापुर-बिहटा रोड स्थित हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में रंग बरसे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे भोजपुरी के इंटरनेशनल स्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अदाकारा काजल राघवानी, जो पटनावासियों के साथ हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क होली में खुशी के रंग भरेंगे।
उक्त जानकारी राजधानी के पटना हवेली में हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क के निदेशक राहुल कुमार, रोहित सिन्हा और धनंजय सिन्हा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड वाटर पार्क ने होली को पटना के लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए वृहत प्लेटफॉर्म पर रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के परफॉर्मेंस के अलावा पानी डांस, ड्राय डांस, लाइव डीजे कंसर्ट, वाटर बबल्स, ड्राय राइडस और वाटर राइडस भी प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे से होगी और शाम के 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए पटना में 10 काउंटर बनाये गए हैं, जहां से मात्र 500 रूपये में पटना के लोग टिकट पा सकते हैं।

You may have missed