PATNA : बीते 24 घंटे में बिहार में सामने आये 748 नये संक्रमित मरीज, पटना में दर्ज हुए 109 नए मामले

पटना। बिहार में कोरोना के मामलें अब तेज गति से कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वरा जारी ताज़े आकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर में लगातार कमी के कारण पिछले 24 घंटे में पूरे बिहार में मात्र 748 नये मरीज़ मिले हैं। वही कुल एक्टिव मामले में भी कमी दर्ज की गई हैं। बता दे की 748 नये मरीज के साथ कुल आंकड़ा घटकर 5081 तक पहुंच गया है। वही राजधानी पटना में नये केस में कमी दर्ज की गई है। पटना में 109 नये मामले मिले हैं। दूसरे नंबर पर 100 मरीज के साथ बेगूसराय है, तीसरे और चौथे नंबर पर पूर्णिया और सारण जिला है।

राज्य में कोरोना अब डाउनफॉल पर है। 90% संक्रमित होम आइसोलेशन में 7 दिन में ठीक हो रहे हैं। इस बीच बच्चों में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ी है। संक्रमण दर तेजी से घटकर अब 0.85% हो गई है। वैक्सीनेशन में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के कुल 40,07,650 बच्चों को कोरोना का टीका लग चुका है। इससे सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत है। अब तक राज्य में कुल 11,21,59,042 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, जिसमें 6,43,66,211 लोगों ने पहली और 4,73,07,745 ने दूसरी डोज ली है। 4,85,086 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी गई है।