BIHAR : HAM का 6वां स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, गरीबों की आवाज पहुंचाएंगे सरकार तक
- मंत्री संतोष सुमन ने काटा केक; पार्टी ने जारी किया टोल फ्री नंबर
पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का 6वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पटना आवास पर धूमधाम से मनाई गई। समारोह का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने केक काट कर किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संतोष मांझी के द्वारा दशरथ मांझी विधि भूषण सम्मान अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार सिंह, दशरथ मांझी कला भूषण सम्मान विपिन कुमार और पत्रकार रवि एस नारायण को दशरथ मांझी पत्रकारिता भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
हमारे कार्यकर्ता गरीब है लेकिन ईमानदार
डॉ. सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज पार्टी मजबूत स्थिति में है। बिहार के सभी 38 जिलों सहित देश के विभिन्न राज्यों में भी हम पार्टी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंत्री डॉ. संतोष मांझी ने कहा कि हम गरीबों की पार्टी है और गरीबों का ख्याल रखना पार्टी का पहला कर्तव्य है। हम अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का भी पूरा ख्याल रखते हैं। हमें खुशी होती है कि हमारे कार्यकर्ता गरीब है लेकिन ईमानदार हैं और पार्टी के प्रति वफादार हैं। जिसका परिणाम है कि आज पार्टी धीरे-धीरे जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।


पार्टी ने टोल फ्री नंबर 829435395 जारी किया
वहीं इस मौके पर पार्टी ने टोल फ्री नंबर 8929435395 जारी किया है। इसके माध्यम से पार्टी के सदस्यों की संगठनात्मक एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डॉ. सुमन ने कहा कि हम पार्टी का एप्स जल्द ही जारी कर रहे हैं, जिसके माध्यम से हम आम जनों की समस्याओं का समाधान एवं पार्टी से जुड़ने का घर बैठे ही समस्या उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा पार्टी जिला स्तर पर शीघ्र ही एक कॉल सेंटर स्थापित करने जा रही है, जिसके माध्यम से जिले के सदस्य अपने जिले की समस्याओं का समाधान करेंगे। वहीं समाज के कमजोर एवं गरीब वर्ग के नागरिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाए जाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने किया जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता पासवान ने की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पार्टी के कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलमा बिहारी के द्वारा कलाकार अरुण अकेला, राहुल श्रीवास्तव, देवराज मुन्ना के द्वारा प्रस्तुत की गई।
इन्होंने भी किया संबोधित
इस अवसर पर विधायक डॉ. अनिल कुमार, प्रफुल्ल मांझी, ज्योति मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, दीपक ज्योति, रमेश सिंह, देवेंद्र मांझी, प्रफुल्ल चंद्रा, वीरेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, राजेश्वर मांझी, एमएस हैदर राईन, विजय यादव, रत्नेश पटेल, साधना देवी, रामविलास प्रसाद, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मो. तनवीर उर रहमान, विपिन तिवारी, हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुनीता अशोक, रघुवीर मोची, आशुतोष राणा आदि नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

