बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला 55 डीएसपी का हुआ तबादला,देखिए पूरी लिस्ट..
पटना।बिहार विधानसभा सत्र के आखिरी दिन आज नीतीश सरकार ने डीएसपी स्तर के 55 पर अधिकारियों का तबादला कर दिया है।चुनावी वर्ष में किए गए इस तबादलों को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके पूर्व 40 एसडीपीओ का ट्रांसफर एक सप्ताह पूर्व किया गया था।
बिहार पुलिस में एक साथ 55 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।जिसका नोटिफिकेशन गृह विभाग के द्वारा जारी किया गया है। पटना यातायात डीएसपी आलोक कुमार सिंह को अपराध अनुसंधान विभाग को अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी मनोज कुमार को गया का डीएसपी बनाया गया है। वहीं सुधीर कुमार को पटना यातायात का डीएसपी बनाया गया है। वह इससे पहले पटना पुलिस मुख्यालय में तैनात थे।








