February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 मरीजों की मौत, 4 ने हराया

file photo

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को नालंदा, लखीसराय, नालंदा, वैशाली, उत्तर प्रदेश निवासी समेत 5 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गयी जबकि 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक नालंदा के 46 वर्षीय उपेन्द्र प्रसाद, लखीसराय के 67 वर्षीय रामेश कुमार, खगौल के 85 वर्षीय रामानंद प्रसाद, वैशाली के 37 वर्षीय अभिषेक रंजन सिंह जबकि उत्तर प्रदेश की 64 वर्षीय मंजू देवी की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 21 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 12 लोगों बेगूसराय, मधुबनी, सारण, भोजपुर, वैशाली, नालंदा समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 212 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed