सोनपुर मेले में एक बॉयफ्रेंड के 5 लड़कियों में मारपीट, खूब हुआ हंगामा

पटना। सोनपुर मेले में लोग दूर-दूर से कई प्रोग्राम का आनंद लेने आते है लेकिन यहां लोगों को एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक लड़के के लिए कई लड़कियां आपस में भीड़ गई और उनके बीच जमकर लात घुसे चले। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई पैर से मार रहा है तो कोई मुक्के बरसा रही है। तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक 5 लड़कियों ने एक लड़की को इसलिए मारा क्योंकि उसने किसी के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रहे गए। लड़कियां कहां की है, उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।

About Post Author

You may have missed