छपरा में शादी से 4 दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार, 9 लाख़ के गहनें लेकर भागी, विडियो जारी कर दी जानकारी

छपरा, बिहार। छपरा में शादी से 4 दिन पहले युवती घर से प्रेमी के साथ भाग निकली। वही कहा जा रहा हैं की दोनों अलग-अलग धर्म से होने की वजह से बवाल मच गया हुआ है जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती के परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। लड़की ने कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरी जबरन शादी कराई जा रही थी। इसलिए भाग गई। यह फैसला उसका है। बताया जा रहा हैं की युवती छपरा के साहेबगंज इलाके की है, जबकि युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों ने वीडियो में एक-दूसरे से प्यार करने की बात स्वीकार की है। वही लड़की के पिता ने कहा कि  बारात आनी थी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी वह 9 लाख के गहने और कैश ले गई है।

जानकारी के मुताबिक, 24 साल की युवती की शादी तय हो चुकी थी। पिता रेस्टोरेंट व्यवसायी हैं। शहर के एक बड़े मैरेज हॉल में शादी समारोह होना था। लेकिन युवती सबकुछ छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता के अनुसार, वह अपने साथ करीब 9 लाख रुपए के गहने, शादी के लिए खरीदा गया करीब 25 हजार की कीमत का लहंगा और कुछ कैश लेकर गई है। युवती का परिवार अपने स्तर से पड़ताल की तो उसे भगाने वाले युवक के बारे में जानकारी मिली। फिर नगर थाने में एफआईआर कराई गई। एफआईआर के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। अब दोनों के द्वारा बनाए गए वीडियो की जानकारी सामने आई है। वह भी खुद बड़े चाव से अपनी शादी की तैयारियों में लगी थी।अब इस तरह से घर छोड़कर जाना किसी साजिश के तहत उठाया कदम लग रहा है। पिता के अनुसार, उसने इलाहाबाद से ग्रेजुएशन किया था। इस लड़के से कैसे उसकी जान-पहचान हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लड़का कहां से पढ़ा है, क्या करता है, उन्हें नहीं मालूम। बेटी के साथ स्कूल में भी वह नहीं पढ़ा था। दोनों अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

You may have missed