October 26, 2026

पूर्वी चंपारण में ट्रक व जीप की टक्कर में तीन लोगों की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

पूर्वी चंपारण । छपवा-मोतिहारी एनएच 727 के छगराहा के पास जीप व ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जीप 10 फुट तक घिसटती चली गई।

मृतकों में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर के उमेश चंद्र ठाकुर के बेटे गुड्डू ठाकुर, पश्चिम चंपारण के सिकटा थाने के झुमका बहरा गांव के हाफिज शेख के बेटे तसरुद्दीन शेख व बेतिया पीयूनीबाग निवासी धर्मदेव पांडे के बेटे मदन पांडे शामिल हैं।

जीप मुजफ्फरपुर से बेतिया जा रही थी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

You may have missed