September 8, 2026

नवादा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए पांच अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

नवादा । जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में अपराधियों ने दिनहाड़े युवक पर फायरिंग कर दी। दो बाइक पर आए पांच अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम। इस दौरान युवक को एक गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में घायल युवक को भर्ती कराया गया है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने नवादा-जमुई मार्ग को कोनिया गांव के पास जाम कर दिया व जमकर हंगामा किया। इसके कारण मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा गुस्सा दिखा। लोग बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

You may have missed