September 20, 2026

मधुबनी के रहिका में चचरी पुल पार करते समय तीन बच्चों का पैर फिसला, नदी में डूबने से मौत

मधुबनी । रहिका थाना के डुमरी गांव में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में मातम का माहौल है। साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

चचरी पुल पार करने के दौरान तीन बच्चों का पैर फिसल गया जिससे वे नदी में गिर गए। डूबने से तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई।

गोतोखोरों की मदद से तीनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may have missed