जहानाबाद में तालाब में डूबे 3 भाई : लोगों ने 2 को बचाया, एक की तलाश जारी

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिलें तालाब में डूब रहे थे 3 भाईयों को ग्रामीणों के सहयोग से 2 लोगों को बचाया गया है। वही एक लापता है। खोजबीन जारी है। वही यह पूरी घटना घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव के कुंडा तालाब का है। बता दे की तालाब के बगल में मनीष कुमार रणविजय कुमार दोनों खलिहान बना रहे थे। तभी मनीष कुमार तालाब से पानी लाने के लिए गया लेकिन पानी लाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले जाने के कारण मनीष कुमार डूबने लगा। वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वही फिर उसका भाई रणविजय कुमार उसे बचाने के लिए गया। लेकिन वह व्यक्ति भी डूबने लगा तभी उसके चचेरे भाई कारू कुमार भी पहुंचा। यह व्यक्ति भी डूबने लगा तभी आसपास के लोगों ने बैजू कुमार इत्यादि लोगों ने दौड़कर तालाब के किनारे गया और रणविजय कुमार एवं कारू कुमार को किसी तरह तालाब से बाहर निकाला लेकिन मनीष कुमार गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।

वही इस बात की सूचना ग्रामीणों को दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे पहुंचे और अपने प्रयास से मनीष कुमार को खोजबीन करने लगे लेकिन लगभग 3 घंटा बीत जाने के बाद भी मनीष कुमार नहीं मिल पाया है। बता दे की अभी तक यह व्यक्ति लापता है लोगों का आशंका है कि यह व्यक्ति की पानी में डूब जाने के कारण मौत हो गई है। वही इस घटना की सूचना प्रशासन के दिया गया है। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक रामबली यादव एवं अंचलाधिकारी पहुंच चुके हैं। उन लोगों का कहना है कि गोताखोर को बुलाया जा रहा है। तभी इस व्यक्ति का कुछ अता पता चल सकेगा। वही इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति अत्यंत गरीब है। बताया जा रहा है की खेती बारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। रणविजय कुमार एवं कारू कुमार को पानी में डूब जाने के कारण इन लोग ही बेहोश हो गए था।

About Post Author

You may have missed