औरंगाबाद में शराब पीने से 2 लोगों बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद, बिहार। औरंगाबाद में शुक्रवार की सुबह शराब पीने से दो लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद दोनों सदर अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। गंभीर युवकों में उसी गांव निवासी बबन चौधरी व जयराम चौधरी शामिल है। लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों ने गांव में ही बने देसी चुल्हाई शराब पी थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ही दोनों युवक घर से निकले थे। वही खेत) में दोनों युवक ने शराब पिया। जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जम्होर थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जम्होर पीएचसी ले गयी। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों का इलाज किया जा रहा है।

जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अधिक शराब पीने से दो लोगों की तबियत बिगड़ गई है। इलाज चल रहा है। गांव शराब निर्माण की सूचना मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। हालांकि, दोनों युवकों के साथ एक महिला भी सदर अस्पताल पहुंची। पूछने पर रीमा देवी ने आरोप लगाया कि गांव का ही बबन चौधरी देसी शराब बनाता है। यहां के शराब का सेवन करने से ही दोनों की तबीयत बिगड़ी है।

You may have missed