November 14, 2025

मुजफ्फरपुर में मछली मारने के विवाद में पैक्स अध्यक्ष समेत 2 की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, बिहार। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना साहेबगंज थाना के बेरिया गांव की है। दोपहर में मछली मारने के विवाद में जमकर गोलबारी हुई। इसमें पैक्स अध्यक्ष और उनके छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि, 2 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें साहेबगंज PHC में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों में गौड़ा गांव के पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी उर्फ भोला साहनी ‌तथा उनके छोटे भाई मुकेश सहनी की जान गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक मनीष नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक के भतीजा ने बताया, उनके चाचा और गांव के ही आरोपी मनीष सिंह से तालाब को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद था कि तालाब मनीष सिंह का था। जबकि उसमें मछली पालन मृतकों ने करवाया था। बताया कि आज दोपहर जब युवक अपने चाचा के साथ तालाब के साथ मछली पकड़ रहे थे। तभी आरोपी पक्ष 10 से 12 की संख्या में हथियार लेकर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दोनों भाई की मौत हो गई।

You may have missed