February 26, 2026

PATNA : गंगा नदी में नहाने गए 2 दोस्त नदी में डूबे, SDRF की टीम को अभी तक नहीं मिला मासूम का शव

पटना। बिहार की राजधानी पटना के NIT व कदमघाट पर सोमवार को गंगा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गयी। वही ये दोनों युवक अपने-अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। लेकिन दोनों के शव फिलहाल बरामद नहीं किये जा सके हैं। SDRF की टीम शव बरामद करने में लगी थी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की NIT घाट पर 16 वर्षीय आदित्य की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। वही यह मूल रूप से सहरसा का रहने वाला है और करीब 1 माह पहले पटना आया था। वही वह नीट की तैयारी के लिए एक संस्थान में एडमिशन लिया था। और मुसल्लहपुर में एक लॉज में रह रहा था। इसके पिता अरुण यादव कृषक हैं, जबकि मां रूबी कुमारी शिक्षिका हैं। आदित्य 2 भाइयों में बड़ा था। वही बताया जाता है कि आदित्य 4 दोस्तों के साथ सुबह 7 बजे NIT घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचा। आदित्य समेत 3 स्नान करने लगे और एक उनके कपड़ों व अन्य सामान की देखभाल करने लगा। इसी दौरान अचानक आदित्य का पैर फिसल गया और गंगा नदी में डूबने लगा। सभी दोस्तों ने काफी हो-हल्ला मचाया, लेकिन आदित्य डूब गया। वही घटना की जानकरी मिलने पर उसके मामा सुजीत कुमार NIT घाट पर पहुंचे और SDRF व पीरबहोर पुलिस शव को खोजने में लगी थी। लेकिन पटना के NIT घाट पर स्नान करने के दौरान दो छात्र गंगा नदी में डूबे, SDRF की टीम को नहीं मिला अब तक शव।

You may have missed