बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

पटना । बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सभी अधिकारी उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

हिलसा के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार को उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं बृज किशोर चौधरी और राजकुमार चौधरी को भी उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

 

You may have missed