चार सीटों पर अब तक 16.63 फ़ीसदी मतदान, भीषण गर्मी के बाद भी लोकतंत्र के पर्व में पहुंच रहे मतदाता

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट के लिए वोटिंग हो रही है। गर्मी और लू के बीच मतदाता पंक्तियों में खड़े होकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बिहार की चार सीटों पर 16.63 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 फीसदी, गया में 11 बजे तक 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65 फीसदी और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक कुल टोटल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया है। चार सीटों पर गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा नवादा में सुबह 9 बजे तक 7.10% फीसदी वहीं औरंगाबाद और जमुई में सुबह 9 बजे तक क्रमशः 6.01% और 9.12% फीसदी वोटिंग हुई थी है। चारों सीटों पर सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23% वोट डाले गए हैं, जो 11 बजे बढकर 16.63 फीसदी हो गया है। बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केंद्र पर लंबी कतार लगी है। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर हैं। वहीं, गया में एनडीए से जीतन राम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच लड़ाई हैं। वहीं नवादा सीट से भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है वहीं सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदावर भी ताल ठोक रहे हैं।
औरंगाबाद में सुबह से कतार में दिखे मतदाता
शहर के रामलखन सिंह यादव कालेज बूथ नंबर 283 पर सुबह से महिलाएं और पुरुष कतार में वोटिंग के लिए खड़े दिखे। औरंगाबाद के ज्यादातर विधान सभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहे हैं। इसलिए इस पर चुनाव आयोग सहित प्रशासन की कड़ी नजर है। जिले में सुबह 9 बजे तक 6.01% वोटिंग हुई। मतदान करने बूथ पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे इलाके का विकास हो। मतदान केन्द्र पर वोटिंग को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक पोता अपनी दिव्यांग दादी को वोट दिलाने के लिए गोद में उठाकर पहुंचा। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा हैं। इसमें औरंगाबाद में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी जबकि कुटुंबा,रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टेकरी में शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। यानी ये इलाके नक्सल प्रभावित माने गए हैं। औरंगाबाद में कुल 2039 बूथ बनाए गए हैं।

About Post Author

You may have missed