BIHAR : 16 फरवरी से 24 मार्च तक जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम रहेगा स्थगित
file photo
पटना। “जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम” का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को 5, देशरत्न मार्ग में किया जाता है, जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर लोग अपनी समस्याओं से अवगत कराते हैं। लेकिन आगामी मंगलवार के साथ ही एक माह तक जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित रखा गया है।
जारी प्रेस व्प्तिि के अनुसार, 16 फरवरी (मंगलवार) को बसंत पंचमी का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इसके अलावे 19 फरवरी से बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सत्रावधि में आगामी 19 फरवरी से 24 मार्च के बीच पड़ने वाले सभी मंगलवार को भी जनता के दरबार में उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थगित रहेगा।


