15 अक्टूबर को फुलवारी शरीफ के ईसोपुर में दीपांकर भट्टाचार्य की आमसभा
फुलवारी शरीफ। महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी गोपाल रविदास ने रामकृष्ण नगर, परसा बाजार के कई इलाके में लोगों से मिले और कहा कि जनता भाजपा और उसके गठबंधन की नीतियों वाली सरकार के दमनकारी, विभाजनकारी और निजीकरण से उब चुकी है और अब जनता ने महागठबंधन की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। इस दौरान माले प्रत्याशी गोपाल रविदास ने आम जनता से आह्वान किया है कि 15 अक्टूबर को महागठबंधन की ओर से फुलवारी के ईसोपुर जननत मैरेज हाल में जन कॉन्वेंशन किया जाएगा। इसमें महागठबंधन के नेता और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले कॉन्वेंशन में देश के प्रखर नेता रामविलास के निधन पर शोक जताया गया।


