November 20, 2025

PATNA : CM नीतीश की कैबिनेट बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना। सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक में में 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि पहले ही दो बार उनका सेवा विस्तार दिया जा चुका है। ऐसे में कैबिनेट ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।

वहीं इधर राजगीर नेचर सफारी के संचालन को लेकर 38 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही इसमें 35 वाहनों की खरीद की भी बात कही गई है। इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता संजय कुमार को एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। इसके साथ ही बिहार नगरपालिका अधिनियम में संशोधन कर 3 नये नगर निकायों के गठन को मंजुरी मिली है। इधर 7 नगर निकायों का उत्क्रमण और 02 नगर निकायों के विस्तार सहित 07 नगर निकायो के नाम में संशोधन की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में औषधि निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही 89 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए 389 करोड़ 66 लाख रुपए राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, विश्वविद्यालय सेवा आयोग समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए स्कूटनी कार्य करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों की पारिश्रमिक दर 300 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर 3 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग एवं तकनीकी सेवा आयोग में स्क्रुटनी कार्य करने वाले कर्मचारियों के पारिश्रमिक की दर 270 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर 2 रू 70 पैसे प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से पुनः निर्धारित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

You may have missed