कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती

  • श्रीबाबू में था विकास का मौलिक विजन : डॉ. अखिलेश सिंह

पटना। घर को सजाना व बात है और घर बनाना और बात है। कहते हैं कि एक घर बनाने में लोग टूट जाते हैं और बाबू पूरे प्रदेश को बनाया भी और सँवारा भी। वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही। वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि श्रीबाबू के पास विकास का मौलिक विजन था। उनकी सोंच भविष्य को सँवारने की थी। उनकी चिंता पीढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की रही न कि आज की तरह राजनीतिक लाभ के लिए पापुलिस्ट एजेन्डा के तहत काम करने की। यही कारण है कि उन्होंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एक के बाद एक ढाँचागत औद्योगिक संस्थानों की नीव रखी क्योंकि वे नेहरू जी के अनुयायी थे जो कहते थे कि उद्योग आधुनिक भारत का मंदिर है। आज उनकी 136वीं जयन्ती के अवसर पर सदाकत आश्रम में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने श्रीबाबू के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आज जो कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शरीक हुए उनका नाम है पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, वीणा शाही, प्रेम चन्द्र मिश्र, समीर कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, बंटी चौधरी, लालबाबू लाल, निर्मल वर्मा, पूनम पासवान, प्रमोद कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, विनोद शर्मा, आई.पी. गुप्ता, डॉक्टर संजय यादव, आलोक हर्ष, राजकुमार राजन, प्रभात सिंह, इरशाद हुसैन,सुमन कुमार मलिक, कुमार, अफजल हुसैन, हीरा सिंह बग्गा व अरविंद ठाकुर।

About Post Author

You may have missed