January 1, 2026

136वीं जयंती पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई गई। राज्यपाल फागू चौहान ने गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राजभवन में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि राजेंद्र बाबू का जीवन अनुकरणीय है। उनका पूरा जीवन सादगी भरा रहा। उनके आदर्शों से सीख लें और उनके बताये मार्ग पर चलें। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पैतृक जिले में एनसीसी कैडेटों ने मनाई जयंती
सिवान जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित लोकमान्य तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति व सिवान जिले के जिरादेई गांव निवासी डॉ. राजेंद्र बाबू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया, साथ ही एनसीसी के कैडेट नें प्रभातफेरी भी निकाली।

You may have missed