February 20, 2026

बेगूसराय में बिजली प्रवाहित अर्थिंग तार की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर हुई मौत

बिहार। बेगूसराय में बिजली प्रवाहित अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना वीरपुर थाना इलाके की है। मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 पर्रा मंठ के रहने वाले रामप्रीत सहनी का लगभग 12 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार उर्फ टुपो कुमार के रूप में बताया जा रहा है। मृत छात्र के दादा गुप्तेश्वर सहनी ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे खेलने के लिए कई बच्चों के साथ गांव स्थित बगीचे की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में लगे बिजली के खम्भे की अर्थिंग तार की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर हो गई।

उसने बताया कि साथ जा रहे बच्चों ने उसे बचाने की भरसक प्रयास किया लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की जांच में जुट गई। वह इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

You may have missed