बेगूसराय में डीलर के घर को बनाया निशाना, 10 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े चोर
बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित वार्ड नंबर 24 में डीलर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित फूलचंद पासवान ने बताया कि बीती रात बारिश से छत से नीचे वाले कमरे में आकर सभी लोग सो गए थे। इसी दौरान छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और जिस कमरे में उनके बहू-बेटे सोए थे, उस कमरे को चोर ने बाहर से कुंडी लगा दी व सभी कमरे में घुसकर चोरी की।
उन्होंने बताया कि चार गोदरेज के ताला तोड़कर 10 लाख के गहने, डेढ़ लाख कैश, एटीएम पासबुक सहित कई कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।