August 25, 2026

बाढ़ : लहरिया कट बाइक चलाने में गई एक की जान, दूसरा गंभीर; शादी समारोह से लौट रहे थे

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो युवक एक सड़क हादसा का शिकार हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली खबर के अनुसार, बाइक से दो युवक नालंदा जिला से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जब दोनों युवक बेलछी थाना क्षेत्र के भीखो चक गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार में लहरिया कट बाइक चलाने के चक्कर में बाइक सवार ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों युवक सड़क पर काफी दूर फेंका गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बताया जाता है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बेलछी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस बाबत मृतक के भाई अजय ने बताया कि मृतक नालंदा जिला के महमूदा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था तभी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के भाथा गांव का रहने वाला था।

You may have missed