होली को लेकर नई दिल्ली-आनंद विहार टर्मिनल से इन जगहों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
हाजीपुर। होली में भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा नई दिल्ली से बरौनी तथा आनंद विहार से पटना एवं गया के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी।
आनंदविहार-पटना-आनंदविहार एसी एक्सप्रेस होली स्पेशल: गाड़ी सं. 04022 आनंद विहार-पटना एसी एक्सप्रेस होली स्पेशल 08 मार्च को आनंद विहार से 00.10 बजे खुलकर उसी दिन 17.45 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04021 पटना-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस होली स्पेशल 08 मार्च को पटना जं. से 19.35 बजे खुलकर अगले दिन 13.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे।
नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल: गाड़ी सं. 04404 नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल 03 मार्च एवं 06 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04403 बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल 04 एवं 07 मार्च को बरौनी से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे।
आनंद विहार-गया-आनंद विहार होली स्पेशल: गाड़ी सं. 04044 आनंद विहार-गया होली स्पेशल 09 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 00.10 बजे उसी दिन 20.20 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04043 गया-आनंद विहार होली स्पेशल 09 मार्च को गया से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 13.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे।


