सेना का बदला : हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू सहित कश्मीर में दो आतंकी ढेर!
CENTRAL DESK : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के गोली के शिकार हुए जवानों का बदला लिया है। जो जानकारी सामने आ रही है, के अनुसार बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आंतकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। शीर्ष कमांडर की आठ वर्षों से तलाश थी। इसके चलते अधिकारियों को घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य गांव में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।
अधिकारियों ने पहले बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह हिज्बुल मुजाहिदीन के आॅपरेशनल कमांडर रियाज नायकू को पुलवामा के बेगपुरा गांव में उसके साथी के साथ घेर लिया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं बताई थी। बाद में अधिकारियों ने बताया कि यह नायकू है, जिस पर 12 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वे आठ वर्षों से इसकी तलाश कर रहे थे। जुलाई 2016 में घाटी में आतंकवाद का चेहरा रहे बुरहान वानी की मौत के बाद नायकू आतंकवादी समूह का प्रमुख बन गया था।
नायकू दक्षिण कश्मीर के शोपियां में तीन बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गांव में नायकू के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाई और वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस बार वह भाग न पाए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद जानकारियां साझा की जाएगी। वहीं शारशाली गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है।


