‘सुशासन’ पर सवाल उठने के बाद CM नीतीश ने उच्च अधिकारियों को किया तलब, लगायी फटकार

पटना। बिहार की चरमरायी कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त हो गए हैं। जिस तरह से हाल के दिनों में प्रदेश में अपराधिक वारदातों में वृद्धि देखी गई है उससे नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। नीतीश कुमार भी समझ रहे हैं कि अगर इसी तरह क्राइम रेट बढ़ती रही तो विपक्ष को सवाल उठाने का मौका मिलता रहेगा।
शनिवार की सुबह गोपालगंज में भरे बाजार में जदयू विधायक पप्पू पांडेय के दो करीबीयों को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की दी है। इस डबल मर्डर के बाद सुशासन पर सवाल उठने लगे, उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और आला अधिकारियों को तलब किया है। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री आवास में शीर्ष अधिकारियों की बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं। अफसरों को बैठक में कड़ी फटकार लगाई गई है।
बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल, अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) जितेंद्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमित कुमार और एडीजी सीआइडी विनय कुमार के अलावा शासन के और पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी मुख्यमंत्री की बैठक में मौजूद हैं।

About Post Author

You may have missed