February 20, 2026

सीतामढ़ी : शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने किया सरकार का विरोध, काली पट्टी बांध कर मनाया अपमान दिवस

सीतामढ़ी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षकों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, सीतामढ़ी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार के शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ जिले भर के शिक्षक आज सुबह 7 बजे से अपने परिवार के साथ मुंह पर काली पट्टी बांध कर अपमान दिवस मनाया। संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक सदर अस्पताल पहुंच कर अपने-अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ वेदना प्रदर्शन करते हुए रक्तदान भी किया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के कार्यकाल का यह काला दिवस है, जहां आज शिक्षकों को सरकार द्वारा सम्मानित करना चाहिए था, वहीं शिक्षकों को सेवाशर्त के नाम पर ठगा गया है। जिससे जिले के दस हजार शिक्षक गोलबंद होकर सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए संकल्प ले चुके हैं। जिले के शिक्षक अपने विद्यालय में भी काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध किया। वहीं प्रकाश कुमार, प्रियंका कुमारी, अमर आनंद, विक्रमादित्य कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने रक्तदान किया।

You may have missed