February 16, 2026

PATNA : वार्ड पार्षद कंचन देवी ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पद से दिया इस्तीफा

पटना। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 41 की पार्षद व सशक्त स्थाई समिति की सदस्य कंचन देवी ने सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। कंचन देवी ने इस्तीफा महापौर सीता साहू को भेज दी है।
वार्ड पार्षद कंचन देवी ने बुधवार को नगर निगम की महापौर सीता साहू को लिखे पत्र में कहा है कि मैं किसी व्यक्तिगत कारणों से एवं अपनी जनता के बीच पूर्ण समय न दे पाने के कारण सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने महापौर से त्याग पत्र को स्वीकार करने की अपील की है।

You may have missed