December 10, 2025

लोजपा दिल्ली विधानसभा में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

CENTRAL DESK : भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोजपा ने 15 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है। लोजपा नेता काली पांडेय ने बताया कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बिहार तक सीमित है और कहा कि यह भगवा दल को निर्णय करना है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन चाहता है या नहीं।
काली पांडेय दिल्ली चुनावों के लिए लोजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने झारखंड चुनावों में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन के बारे में भाजपा को निर्णय करना है कि गठबंधन चाहता है या नहीं, हमने देखा कि झारखंड में क्या हुआ। आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहने के बाद भाजपा अकेले चुनाव लड़ी। लोजपा भी अकेले चुनाव लड़ी थी। लोजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विनोद नागर ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

You may have missed