February 16, 2026

PATNA : लूटपाट के मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार

फतुहा। रविवार को पटना पुलिस ने लूटपाट के मोस्ट वांटेड आरोपी को कच्ची दरगाह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वैशाली जिले के रुस्तमपुर निवासी चुल्हाई दास है। इस पर फतुहा थाने में लूटपाट व चोरी के कई संगीन मामला दर्ज है। फिलवक्त पुलिस ने इसे चालक को बंधक बना कर हथियार के बल पर ट्रैक्टर लूट लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अनुसंधानकर्ता रवि पासवान ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपनी हुलिया लेता था, ताकि उस पर कोई शक न करे। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को इसके कच्ची दरगाह में पहुंचने की सूचना मिली, वैसे ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उनके मुताबिक पुलिस को और भी कई कांडो उसकी तलाश थी।

You may have missed