February 15, 2026

लालू के बाद राबड़ी का नीतीश पर हमला, बोलीं- ‘नाम मत लो उनका….’

पटना। बिहार चुनाव में सियासी माहौल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। यह पहला मौका है जब राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद बिहार के चुनाव प्रचार अभियान से दूर हैं, जिसकी कसक राजद नेताओं को है। लेकिन लालू यादव ट्विट करके नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार को लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने एक के बाद एक ट्वीट करके नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।
लालू यादव ने सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में सीएम नीतीश की नीयत पर सवाल खड़ा करते हुए धोखा देने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब तो वह नेता भी नहीं लगते हैं।
इसी बीच उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी ट्वीट करके नीतीश कुमार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने लिखा-‘नाम मत लो उनका। नीतीश-बीजेपी ने 34 अनाथ बच्चियों के बलात्कारियों और उनके संरक्षकों को टिकट से नवाजा है। इनके राक्षस राज में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। हर चार घंटे में दुष्कर्म की घटना होती है। बिहार को इन्होंने बलात्कार प्रदेश बना दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े इसके गवाह हैं।’

You may have missed