लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए डॉ. रामेश्वर सिंह

फुलवारी शरीफ। भारत के अग्रणी ग्लोबल कृषि पत्रिका एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप के द्वारा आयोजित इंडियन डेयरी अवार्ड 2020 में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवार्ड विगत तीन दशकों से डेयरी के क्षेत्र में उनके द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। एग्रीकल्चर टुडे द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में देश के 14 प्रख्यात डेयरी वैज्ञानिक और पशु वैज्ञानिकों के एक दल ने ज्यूरी की भूमिका निभाईं। डॉ. सिंह ने डेयरी शिक्षा एवं अनुसंधान, फर्मेन्टेड मिल्क प्रोडक्ट, प्री-बायोटीक्स और डेयरी स्टार्टर कल्चर्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके अनेकों शोध कार्य व आइडिया से डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी कल्चर संग्रहण की स्थापना भी की। वर्ष 2017 में उन्होंने पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविधालय में कुलपति के पद पर योगदान दिया। उनके योगदान के बाद विश्वविद्यालय के विकास को बल मिला है। कई लंबित कार्यों को पूर्ण किया गया है, साथ ही कई राष्ट्रीय शोध कार्य का निष्पादन उनके देखरेख में किया जा रहा है।
