February 15, 2026

PATNA : रोजगार के वादे पूरे कराने को इनौस ने निकाला रोजगार अधिकार मार्च

फुलवारी शरीफ। रविवार को फुलवारी शरीफ के भगत सिंह चौक से इंकलाबी नौजवान सभा बिहार राज्य परिषद की ओर से रोजगार अधिकार मार्च निकाला गया। इसके पुर्व फुलवारी शरीफ की हृदय स्थली शहीद सरदार भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगिआंव विधायक मनोज मंजिल, राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, फुलवारीशरीफ विधानसभा के विधायक गोपाल रविदास, राज्य सचिव सुधीर कुमार, जितेन्द्र पासवान,रंजीत राम और अन्य राष्ट्रीय नेता ने मार्च का नेतृत्व किया। भगत सिंह चौक से मार्च नोहसा पहुंचा फिर सभा के राज्य परिषद की बैठक में संपन्न हुई।
सभा में नेताओं ने कहा कि सरकारी संसथानों का निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज करना होगा। गांव-गांव में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा फरवरी में विधानसभा सत्र के दौरान 19 लाख रोजगार के लिए गांधी मैदान से विधानसभा घेराव करने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम में राज्य सचिव सुधीर कुमार, जितेंद्र पासवान, रंजित राम, शिवप्रकाश रंजन, साधुशरन प्रसाद, भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरदेव दास सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

You may have missed